Posts

Showing posts from March, 2021

क्षमा याचना / अटल बिहारी वाजपेयी

Image
   क्षमा करो बापू! तुम हमको, बचन भंग के हम अपराधी, राजघाट को किया अपावन, मंज़िल भूले, यात्रा आधी। जयप्रकाश जी! रखो भरोसा, टूटे सपनों को जोड़ेंगे। चिताभस्म की चिंगारी से, अन्धकार के गढ़ तोड़ेंगे।

पड़ोसी से __ अटल बिहारी वाजपेयी

Image
एक नहीं दो नहीं करो बीसों समझौते, पर स्वतन्त्र भारत का मस्तक नहीं झुकेगा। अगणित बलिदानो से अर्जित यह स्वतन्त्रता, अश्रु स्वेद शोणित से सिंचित यह स्वतन्त्रता। त्याग तेज तपबल से रक्षित यह स्वतन्त्रता, दु:खी मनुजता के हित अर्पित यह स्वतन्त्रता। इसे मिटाने की साजिश करने वालों से कह दो, चिनगारी का खेल बुरा होता है । औरों के घर आग लगाने का जो सपना, वो अपने ही घर में सदा खरा होता है। अपने ही हाथों तुम अपनी कब्र ना खोदो, अपने पैरों आप कुल्हाडी नहीं चलाओ। ओ नादान पडोसी अपनी आँखे खोलो, आजादी अनमोल ना इसका मोल लगाओ। पर तुम क्या जानो आजादी क्या होती है? तुम्हे मुफ़्त में मिली न कीमत गयी चुकाई। अंग्रेजों के बल पर दो टुकडे पाये हैं, माँ को खंडित करते तुमको लाज ना आई? अमरीकी शस्त्रों से अपनी आजादी को दुनिया में कायम रख लोगे, यह मत समझो। दस बीस अरब डालर लेकर आने वाली बरबादी से तुम बच लोगे यह मत समझो। धमकी, जिहाद के नारों से, हथियारों से कश्मीर कभी हथिया लोगे यह मत समझो। हमलो से, अत्याचारों से, संहारों से भारत का शीष झुका लोगे यह मत समझो। जब तक गंगा मे धार, सिंधु मे ज्वार, अग्नि में जलन, सू...

कौरव कौन, कौन पांडव __ अटल बिहारी वाजपेयी

Image
कौरव कौन कौन पांडव, टेढ़ा सवाल है| दोनों ओर शकुनि का फैला कूटजाल है| धर्मराज ने छोड़ी नहींं जुए की लत है| हर पंचायत में पांचाली अपमानित है| बिना कृष्ण के आज महाभारत होना है, कोई राजा बने, रंक को तो रोना है| मौत से ठन गई / अटल बिहारी वाजपेई पंद्रह अगस्त की पुकार / अटल बिहारी वाजपेयी क़दम मिला कर चलना होगा / अटल बिहारी वाजपेयी अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी Online Shopping best and effective prizes

---रिच डैड पुअर डैड हिंदी सारांश --

Image
        ---रिच डैड पुअर डैड हिंदी सारांश -- रोबर्ट कियोसाकि -  रॉबर्ट कियोसाकी जोकि इस किताब के लेखक है, उनके दो पिता थे। उनके एक पिता जो पढ़े-लिखे, पी.एच.डी होल्डर थे मगर जिंदगी भर गरीब ही रहे और गरीबी में ही मरे। इसलिए रॉबर्ट उन्हें Poor डैड कहते थे।  वहीँ उनके दुसरे पिता बहुत पढ़े लिखे तो नहीं थे मगर काफी अमीर थे. उन्हें रॉबर्ट Rich डैड बुलाते थे। अब ये सोचने की बात है कि किसी भी इंसान के एक ही वक्त में दो पिता कैसे हो सकते है.  उनके गरीब पिता का बस एक ही सपना था कि रॉबर्ट खूब मेहनत से पढ़ाई करने के बाद किसी बड़ी सी कंपनी में नौकरी करके अपना भविष्य सुरक्षित कर ले।  मगर रॉबर्ट के दुसरे पिता जो अमीर थे, वे दरअसल रॉबर्ट के दोस्त माइक के पिता थे। वे चाहते थे कि रॉबर्ट अपनी जिंदगी में कुछ चेलेन्ज ले। क्योंकि सारे सबक सिर्फ स्कूल में ही नहीं सीखे जाते। कुछ सबक ऐसे होते है जिन्हें इंसान अपनी जिंदगी के तजुरबो से ही सीखता है।  स्कूली पढ़ाई सिर्फ अच्छे ग्रेड्स दिला सकती है मगर जिंदगी की पढ़ाई बहुत कुछ सिखाती है। बेशक पढ़ाई-लिखाई की अपनी अहमियत है मगर ...

एक बरस बीत गया__अटल बिहारी वाजपेयी

Image
एक बरस बीत गया   झुलासाता जेठ मास शरद चाँदनी उदास सिसकी भरते सावन का अंतर्घट रीत गया एक बरस बीत गया   सीकचों मे सिमटा जग किंतु विकल प्राण विहग धरती से अम्बर तक गूंज मुक्ति गीत गया एक बरस बीत गया   पथ निहारते नयन गिनते दिन पल छिन लौट कभी आएगा मन का जो मीत गया एक बरस बीत गया। मौत से ठन गई / अटल बिहारी वाजपेई मैं न चुप हूँ न गाता हूँ __अटल बिहारी वाजपेयी                                       BUY NOW                                     

मैं न चुप हूँ न गाता हूँ __अटल बिहारी वाजपेयी

Image
                   न मैं चुप हूँ न गाता हूँ सवेरा है मगर पूरब दिशा में घिर रहे बादल रूई से धुंधलके में मील के पत्थर पड़े घायल ठिठके पाँव ओझल गाँव जड़ता है न गतिमयता          स्वयं को दूसरों की दृष्टि से         मैं देख पाता हूं        न मैं चुप हूँ न गाता हूँ समय की सदर साँसों ने चिनारों को झुलस डाला, मगर हिमपात को देती चुनौती एक दुर्ममाला,           बिखरे नीड़,           विहँसे चीड़,          आँसू हैं न मुस्कानें,          हिमानी झील के तट पर         अकेला गुनगुनाता हूँ।         न मैं चुप हूँ न गाता हूँ.   मौत से ठन गई / अटल बिहारी वाजपेई upsc aspirant shayari                           BUY NOW               ...

हरी हरी दूब पर / अटल बिहारी वाजपेयी

Image
       हरी हरी दूब पर        ओस की बूंदे        अभी थी,        अभी नहीं हैं|        ऐसी खुशियाँ        जो हमेशा हमारा साथ दें        कभी नहीं थी,        कहीं नहीं हैं| क्काँयर की कोख से फूटा बाल सूर्य, जब पूरब की गोद में पाँव फैलाने लगा, तो मेरी बगीची का पत्ता-पत्ता जगमगाने लगा, मैं उगते सूर्य को नमस्कार करूँ या उसके ताप से भाप बनी, ओस की बुँदों को ढूंढूँ?       सूर्य एक सत्य है       जिसे झुठलाया नहीं जा सकता       मगर ओस भी तो एक सच्चाई है       यह बात अलग है कि ओस क्षणिक है       क्यों न मैं क्षण क्षण को जिऊँ?       कण-कण मेँ बिखरे सौन्दर्य को पिऊँ? सूर्य तो फिर भी उगेगा, धूप तो फिर भी खिलेगी, लेकिन मेरी बगीची की हरी-हरी दूब पर, ओस की बूंद हर मौसम में नहीं मिलेगी| अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी A.P.J. Abdul Kalam Biography ...

क़दम मिला कर चलना होगा / अटल बिहारी वाजपेयी

Image
बाधाएँ आती हैं आएँ घिरें प्रलय की घोर घटाएँ, पावों के नीचे अंगारे, सिर पर बरसें यदि ज्वालाएँ, निज हाथों में हँसते-हँसते, आग लगाकर जलना होगा। क़दम मिलाकर चलना होगा। हास्य-रूदन में, तूफ़ानों में, अगर असंख्यक बलिदानों में, उद्यानों में, वीरानों में, अपमानों में, सम्मानों में, उन्नत मस्तक, उभरा सीना, पीड़ाओं में पलना होगा। क़दम मिलाकर चलना होगा। उजियारे में, अंधकार में, कल कहार में, बीच धार में, घोर घृणा में, पूत प्यार में, क्षणिक जीत में, दीर्घ हार में, जीवन के शत-शत आकर्षक, अरमानों को ढलना होगा। क़दम मिलाकर चलना होगा। सम्मुख फैला अगर ध्येय पथ, प्रगति चिरंतन कैसा इति अब, सुस्मित हर्षित कैसा श्रम श्लथ, असफल, सफल समान मनोरथ, सब कुछ देकर कुछ न मांगते, पावस बनकर ढलना होगा। क़दम मिलाकर चलना होगा। कुछ काँटों से सज्जित जीवन, प्रखर प्यार से वंचित यौवन, नीरवता से मुखरित मधुबन, परहित अर्पित अपना तन-मन, जीवन को शत-शत आहुति में, जलना होगा, गलना होगा। क़दम मिलाकर चलना होगा।                               धन्यवाद ! ...

पंद्रह अगस्त की पुकार / अटल बिहारी वाजपेयी

Image
  पंद्रह अगस्त का दिन कहता:   आज़ादी अभी अधूरी है।   सपने सच होने बाकी है,   रावी की शपथ न पूरी है॥   जिनकी लाशों पर पग धर कर   आज़ादी भारत में आई,   वे अब तक हैं खानाबदोश   ग़म की काली बदली छाई॥   कलकत्ते के फुटपाथों पर   जो आँधी-पानी सहते हैं।   उनसे पूछो, पंद्रह अगस्त के   बारे में क्या कहते हैं॥   हिंदू के नाते उनका दु:ख   सुनते यदि तुम्हें लाज आती।   तो सीमा के उस पार चलो   सभ्यता जहाँ कुचली जाती॥   इंसान जहाँ बेचा जाता,   ईमान ख़रीदा जाता है।   इस्लाम सिसकियाँ भरता है,  डालर मन में मुस्काता है॥   भूखों को गोली नंगों को   हथियार पिन्हाए जाते हैं।   सूखे कंठों से जेहादी   नारे लगवाए जाते हैं॥   लाहौर, कराची, ढाका पर   मातम की है काली छाया।   पख्तूनों पर, गिलगित पर है   ग़मगीन गुलामी का साया॥   बस इसीलिए तो कहता हूँ   आज़ादी अभी अधूरी है।   कैसे उल्लास मनाऊँ मैं?   थोड़े दिन की मजबूरी है॥   दिन दूर नहीं खंडित ...

मौत से ठन गई / अटल बिहारी वाजपेई

Image
ठन गई! मौत से ठन गई! जूझने का मेरा इरादा न था, मोड़ पर मिलेंगे इसका वादा न था, रास्ता रोक कर वह खड़ी हो गई, यों लगा ज़िन्दगी से बड़ी हो गई। मौत की उमर क्या है? दो पल भी नहीं, ज़िन्दगी सिलसिला, आज कल की नहीं। मैं जी भर जिया, मैं मन से मरूँ, लौटकर आऊँगा, कूच से क्यों डरूँ? तू दबे पाँव, चोरी-छिपे से न आ, सामने वार कर फिर मुझे आज़मा। मौत से बेख़बर, ज़िन्दगी का सफ़र, शाम हर सुरमई, रात बंसी का स्वर। बात ऐसी नहीं कि कोई ग़म ही नहीं, दर्द अपने-पराए कुछ कम भी नहीं। प्यार इतना परायों से मुझको मिला, न अपनों से बाक़ी हैं कोई गिला। हर चुनौती से दो हाथ मैंने किये, आंधियों में जलाए हैं बुझते दिए। आज झकझोरता तेज़ तूफ़ान है, नाव भँवरों की बाँहों में मेहमान है। पार पाने का क़ायम मगर हौसला, देख तेवर तूफ़ाँ का, तेवरी तन गई। मौत से ठन गई। 🙏🙏🙏                                BUY NOW

अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी

Image
     अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 में मध्य प्रदेश के ग्वालियर के एक छोटे से गांव में हुआ था। साधारण परिवार में जन्मे अटल बिहारी वाजपेयी के पिता कृष्ण बिहारी वाजपेयी अध्यापक थे और साथ ही वे महान कवि भी थे। जिसके चलते अटल बिहारी वाजपेयी को कवित्व का गुण अपने पिता से विरासत में मिला था।  अटल बिहारी वाजपेयी की प्रारंभिक शिक्षा ग्वालियर के ही विक्टोरिया (लक्ष्मीबाई ) कॉलेज और कानपुर के डीएवी कॉलेज में हुई थी। अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर किया था। अटल बिहारी वाजपेयी छात्र जीवन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक बने और तभी से राष्ट्रीय स्तर की वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहे। तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी का 16 अगस्त 2018 को दिल्ली के एम्स में हो गया था।  अटल बिहारी वाजपेयी का राजनीतिक जीवन - अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने राजनीति जीवन की शुरुआत 1942 में उस समय की थी जब भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान उनके भाई 23 दिनों के लिए जेल गए। सन् 1951 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहयोग से भारतीय जनस...

A.P.J. Abdul Kalam Biography

Image
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को हुआ था. उनकी जयंती को विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाता है. वह 2002 से 2007 तक भारत के राष्ट्रपति रहे. उन्हें 1997 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान "भारत रत्न" सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था. उनका जन्म धनुषकोडी, रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था और उन्होंने भौतिकी और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग का अध्ययन किया था. अब्दुल कलाम आजाद आत्मकथा हिंदी में click here नाम: अवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम (डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम) राष्ट्रीयता: भारतीय व्यवसाय: इंजीनियर, वैज्ञानिक, लेखक, प्रोफेसर, राजनीतिज्ञ जन्म: 15-अक्टूबर -1931 जन्म स्थान: धनुषकोडी, रामेश्वरम, तमिलनाडु, भारत निधन: 27 जुलाई 2015, शिलांग, मेघालय, भारत के रूप में प्रसिद्ध: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम 2002 से 2007 तक राष्ट्रपति रहे डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वर्ष 2002 में लक्ष्मी सहगल के खिलाफ राष्ट्रपति चुने गए थे. भारत के राष्ट्रपति बनने से पहले, उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के सा...