कौरव कौन, कौन पांडव __ अटल बिहारी वाजपेयी



कौरव कौन

कौन पांडव,

टेढ़ा सवाल है|

दोनों ओर शकुनि

का फैला

कूटजाल है|

धर्मराज ने छोड़ी नहींं

जुए की लत है|

हर पंचायत में

पांचाली

अपमानित है|

बिना कृष्ण के

आज

महाभारत होना है,

कोई राजा बने,

रंक को तो रोना है|









Comments

Popular posts from this blog

Daily current affairs -|17 July, 2020| |18 July , 2020| |The Hindu |

Daily current affairs -15 July, 2020 | The Hindu |

---रिच डैड पुअर डैड हिंदी सारांश --